रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग एक आसान अवधारणा है। इसमें उस समय की पहचान की जाती है जब कीमत अपनी हाल की ऊपर या नीचे की चाल के उलट दिशा में वापस जाने लगती है। इसे और आसान ढंग से समझने के लिए, फ़ॉरेक्स रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग की तुलना कमरे में उसी रास्ते से वापस जाने से करें, जिससे आप अंदर आए थे। इसे ऐसी रिवर्सल चाल समझें, जिसमें पहले उठाए गए हर कदम को विपरीत दिशा में दोहराया जाता है।

आज हम रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग रणनीति के कुछ अहम पहलुओं और मुख्य घटकों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, फ़ॉरेक्स बाज़ार में इसे इस्तेमाल करने के फ़ायदे, कमियाँ और कारण भी जानेंगे। हम जोखिम प्रबंधन के कुछ टिप्स भी बताएँगे। इसलिए, आगे पढ़ते रहें।
फ़ॉरेक्स में रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग इतनी अहम क्यों है? इसकी मदद से कई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें शुरुआती ट्रेडर्स अनुभव और अभ्यास की कमी के कारण चूक सकते हैं।
रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग इस्तेमाल करने का पहला कारण बाज़ार में एंट्री के लिए बेहतर कीमत ढूँढ़ने का अवसर है। इसके अलावा, इस रणनीति से स्टॉप लॉस ऑर्डर लगाने के लिए सबसे सही स्तर ढूँढ़ने में मदद मिलती है। इससे जोखिम-रिवॉर्ड अनुपात बेहतर होता है।
इस रणनीति का इस्तेमाल करने वाले ट्रेडर्स को सिर्फ़ “मार्केट एंट्री” की तुलना में अधिक व्यापक तरीका अपनाने का फ़ायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह बाज़ार में एंट्री की अधिक सुरक्षित रणनीति और एंट्री से जुड़े जोखिमों को मैनेज करने का अधिक लचीला तरीका देती है, साथ ही अधिक रिटर्न भी सुनिश्चित करती है।
इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए, आइए देखें कि फ़ॉरेक्स रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग रणनीति से कौन-कौन से फ़ायदे और नुकसान हो सकते हैं।



आइए, पहले इसके मुख्य फ़ायदों पर नज़र डालते हैं। यह रणनीति कीमत के स्तर का अधिक सटीक अनुमान लगाने में मदद करती है। ट्रेडर एक कुशल स्नाइपर की तरह सही मौके का इंतज़ार करता है और सबसे अच्छी कीमत पर मार्केट में एंट्री लेने की कोशिश करता है। इसके मुख्य फ़ायदे इस प्रकार हैं:
असल में, कोई भी उपलब्ध ट्रेडिंग रणनीति 100% सफलता की गारंटी नहीं देती। रिट्रेसमेंट ट्रेडिंग भी इसका अपवाद नहीं है। इसके कुछ खास नुकसान हैं, जिन्हें शुरुआती ट्रेडर्स को इसे अपनाने से पहले ध्यान में रखना चाहिए:
रिट्रेसमेंट के दौरान अच्छा ट्रेड छूटने का मुख्य जोखिम यह है कि स्टॉप लॉस गलत स्तर पर लगाया जा सकता है। यहां जोखिम को सफलतापूर्वक मैनेज करने के लिए धैर्य रखना और कीमत के पीछे हटने का इंतज़ार करना ज़रूरी है। इस तरीके से आप अधिक संभावना वाले स्तर पर मार्केट में एंट्री ले सकते हैं और चार्ट पर स्टॉप लॉस को अधिक सुरक्षित स्तर पर लगा सकते हैं।
इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।