लिमिट ऑर्डर क्या है और ट्रेडर इसका इस्तेमाल क्यों करते हैं? लिमिट ऑर्डर, पारंपरिक मार्केट ऑर्डर से अलग होता है। यह मुख्य रूप से उन ट्रेडर्स के लिए है जो हर समय जल्दबाज़ी करने के बजाय धैर्य और स्थिरता से ट्रेड करना पसंद करते हैं। इसका मुख्य अंतर यह है कि लिमिट ऑर्डर तुरंत निष्पादित होने के बजाय पूरा होने में कुछ समय लेता है। इसमें आपको तब तक इंतज़ार करना होता है, जब तक आपका आस्क या बिड प्राइस तय लेवल तक नहीं पहुंच जाता।

लिमिट ऑर्डर का एक अहम फ़ायदा यह है कि इससे बेहतर खरीद और बिक्री कीमतों का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा, ऐसे ऑर्डर आम तौर पर प्रमुख सपोर्ट और रेज़िस्टेंस लेवल्स पर लगाए जाते हैं। ट्रेडर्स बड़े लिमिट ऑर्डर को छोटे ऑर्डर्स में बांट सकते हैं, जिससे औसत लागत हासिल करने में मदद मिलती है।
तो, लिमिट ऑर्डर क्या है? वित्तीय बाज़ार में जल्दबाज़ी से बचने वाले ट्रेडर्स को इससे कैसे मदद मिल सकती है? बाय लिमिट ऑर्डर कैसे काम करता है? इस लेख में इनके जवाब जानने के लिए आगे पढ़ें।
जब कोई ट्रेडर लिमिट ऑर्डर लगाता है, तो इसका मतलब है कि वह एक तय कीमत निर्धारित करना चाहता है। इसका मुख्य फ़ायदा यह है कि कीमत आप तय करते हैं। लिमिट प्राइस का मतलब यही है। लिमिट ऑर्डर लगाने के बाद, ऑर्डर (खरीद या बिक्री) तभी निष्पादित होगा, जब कीमत तय लिमिट तक पहुंच जाएगी।
अगर कीमत ट्रेडर के लिए ज़्यादा फ़ायदे की संभावना वाले बेहतर लेवल के करीब पहुंचती है, तो भी ऐसा ही होगा। यह रणनीति तब कारगर होती है, जब आप किसी एसेट को सबसे कम कीमत पर खरीदने या कीमत के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर बेचने का मौका तलाश रहे हों। आप अपनी ट्रेडिंग की रणनीति और तरीकों के अनुसार इस रणनीति को सेट कर सकते हैं। ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म में आप अपने मौजूदा बैलेंस का एक प्रतिशत तय कर सकते हैं।



मान लीजिए, हम किसी एसेट को सबसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं। लिमिट ऑर्डर से आप अपने फ़ंड और खर्च की जाने वाली रकम, दोनों पर नियंत्रण रख सकते हैं। दूसरे शब्दों में, यह रणनीति सुनिश्चित करती है कि आप ज़रूरी इंस्ट्रूमेंट को अपनी तय लिमिट कीमत पर या उससे कम कीमत पर खरीदेंगे। यह एक ऐसी रणनीति लगती है जिसमें कोई कमी नहीं है और जो बड़े नुकसान से बचाती है। लेकिन, इसमें कुछ स्पष्ट फ़ायदे और नुकसान भी हैं।
बाय लिमिट ऑर्डर लगाने पर, आप एसेट की कीमत को तय लिमिट से ऊपर जाने से रोकते हैं। इससे आपको मार्केट में एंट्री का एक सुरक्षित स्तर तय करने का टूल मिलता है। इस रणनीति के मुख्य फ़ायदों में शामिल हैं:
क्या यह सच होने के लिए बहुत अच्छा लग रहा है? इस रणनीति की कुछ छोटी कमियां भी हैं, जिन्हें ट्रेडर्स को ध्यान में रखना चाहिए।
आपको यह साफ़ तौर पर समझना चाहिए कि लिमिट ऑर्डर के निष्पादन की हमेशा गारंटी नहीं होती। यही इसकी सबसे बड़ी कमी है। खरीदारी तभी पूरी होगी, जब:
इसके अलावा, तय कीमत पर खरीदने के लिए आपके पास कम से कम 100 शेयर बुक होने चाहिए, क्योंकि हजारों दूसरे शेयर भी खरीद के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे होते हैं। इसलिए, यहां असल में एक वर्चुअल कतार होती है और लिमिट प्राइस के भीतर ऑर्डर निष्पादित कराने के लिए आपको कतार में सबसे आगे होना चाहिए।
एक और कमी यह है कि कुल लागत पर नियंत्रण रखने और एसेट के लिए आप कितनी रकम चुकाने को तैयार हैं, इसकी वजह से कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। वित्तीय बाज़ार में लगातार बदलाव होता रहता है। मुनाफ़े के मौके अचानक आ सकते हैं और आपको उन्हें भुनाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
अगर आपको किसी एसेट की कीमत तेज़ी से बढ़ती दिखे, तो हो सकता है कि वह कभी भी आपकी उम्मीद वाली लिमिट प्राइस तक वापस न आए। ऐसे में, कीमत बहुत ज़्यादा बढ़ने से पहले उसे उचित कीमत पर खरीदना ही एकमात्र उपाय है। इस स्थिति में मार्केट ऑर्डर बेहतर विकल्प होंगे।
आप जो भी विकल्प चुनें, यह अच्छी तरह समझ लें कि लिमिट ऑर्डर कैसे काम करते हैं। यह भी ध्यान रखें कि इस सामग्री में वित्तीय साधनों से जुड़े किसी भी लेन-देन के लिए निवेश संबंधी सलाह, निवेश की सिफ़ारिशें या ऑफ़र शामिल नहीं हैं और न ही इसे ऐसा माना जाना चाहिए। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें, ताकि आप जोखिमों को समझ सकें।