लॉग आउट
Are you sure you want to exist?

फ़ॉरेक्स ब्रोकर के बिना ट्रेडिंग के फ़ायदे और नुकसान

क्या Forex ब्रोकर के बिना ट्रेड करना संभव है? Forex ट्रेडिंग की दुनिया में कदम रखने वाले कई शुरुआती लोगों के मन में यह सवाल आता है। इसका जवाब है, “हाँ, लेकिन इसकी सलाह नहीं दी जाती।”

None

ऑनलाइन फ़ॉरेक्स ब्रोकर के बिना भी ट्रेड किया जा सकता है। हालांकि, इसमें कई अतिरिक्त चुनौतियां, ज़्यादा खर्च और अन्य बाधाएं आती हैं, जिनसे आपका ट्रेडिंग अनुभव काफी मुश्किल हो सकता है।

आसान शब्दों में कहें, तो फ़ॉरेक्स ब्रोकर के बिना ट्रेडिंग संभव है, लेकिन इसकी सलाह नहीं दी जाती। इस लेख में, हम आपके साथ किसी भरोसेमंद सेवा प्रदाता के बिना फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग करने के सभी संभावित फ़ायदों और नुकसानों पर चर्चा करेंगे।

क्या फ़ॉरेक्स ब्रोकर के बिना ट्रेड करना संभव है?

यह संभव है, लेकिन इसकी सलाह नहीं दी जाती। अगर आप सीधे करेंसी ट्रेड करना चाहते हैं, तो आपको P2P करेंसी एक्सचेंज प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए ऑर्डर मैनेज करने होंगे। दूसरा तरीका है किसी स्थानीय जगह से खुद करेंसी खरीदना।

दोनों विकल्पों में काफ़ी समय लग सकता है, जबकि भरोसेमंद फ़ॉरेक्स ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग करने पर ऑर्डर तुरंत निष्पादित किए जा सकते हैं। सफल फ़ॉरेक्स रणनीतियां के लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है। कभी-कभी कुछ ही सेकंड में ट्रेड खोलने और बंद करने पड़ते हैं। ऐसा न करने पर, ट्रेडिंग का कोई लाभदायक अवसर चूकने की संभावना बहुत ज़्यादा होती है।

इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

फिर भी, ट्रेडर्स अपनी किस्मत आज़मा सकते हैं और ब्रोकर के बिना ट्रेड कर सकते हैं। इसके तीन संभावित तरीके यहां दिए गए हैं:

  1. बैंक के ज़रिए सीधे निवेश। पहला और सबसे स्पष्ट तरीका है बैंक में बड़ी रकम निवेश करना। इसके लिए अलग-अलग करेंसी में दो अकाउंट खोलने होते हैं। फिर, जब भी आप एक करेंसी को दूसरी करेंसी में बदलना चाहें, तो आपको रकम को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में बार-बार ट्रांसफ़र करना होगा। इस तरीके का इस्तेमाल करने वालों को बहुत ज़्यादा ट्रांज़ैक्शन फ़ीस चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा, अच्छा मुनाफ़ा कमाने के लिए आपको हर बार बड़ी रकम ट्रांसफ़र करनी होगी।
  2. फिज़िकल एक्सचेंज में ट्रेड करें। दूसरा विकल्प है किसी फिज़िकल करेंसी एक्सचेंज (जैसे एयरपोर्ट, होटल आदि में) जाकर वहाँ विदेशी करेंसी खरीदना। इसके लिए भी आपको ज़्यादा कमीशन और बहुत ज़्यादा स्प्रेड देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप फ़ुल-टाइम ट्रेडर नहीं हैं, तो यह तरीका आपके काम नहीं आएगा, क्योंकि फिज़िकल एक्सचेंज जाने के बजाय आपके पास और भी कई काम हो सकते हैं।
  3. P2P प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करें। P2P एक्सचेंज प्लेटफ़ॉर्म ऑनलाइन साइटें होती हैं, जो वर्चुअल एक्सचेंज की तरह काम करती हैं। आम तौर पर, इन्हें बैंकिंग सेवाएँ देने के लिए बनाया जाता है, खासकर पैसे ट्रांसफ़र करने के लिए। हालाँकि, इनमें से कुछ प्लेटफ़ॉर्म करेंसी एक्सचेंज की सुविधा भी देते हैं, लेकिन यह काफ़ी महँगी हो सकती है।

ब्रोकर के बिना फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग से बचने की वजहें

जैसा कि पहले बताया गया है, ऑनलाइन फ़ॉरेक्स ब्रोकर के बिना भी ट्रेड करना संभव है। लेकिन अगर आप यह रास्ता चुनते हैं, तो आपको कुछ खास चुनौतियों के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए:

  • ट्रेडिंग की भारी लागत। यही मुख्य वजह है कि कई ट्रेडर फ़ॉरेक्स ब्रोकर के साथ काम करना पसंद करते हैं। दोहरा कमीशन, ज़्यादा स्प्रेड और करेंसी खरीदने, बेचने व ट्रांसफ़र करने पर लगने वाली अतिरिक्त फ़ीस—ये ब्रोकर के बिना फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग से बचने की मुख्य वजहें हैं। इसके अलावा, कुछ वेबसाइटें आम तौर पर बोनस और अन्य प्रमोशन देती हैं, जिनसे ट्रेडर को मुफ़्त कैश मिल सकता है और वे कम से कम जोखिम के साथ ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
  • ब्रेक-ईवन पॉइंट का ऊँचा होना। ब्रोकर के बिना ट्रेडिंग करने पर बड़े जोखिम उठाने पड़ते हैं। इनमें सिर्फ़ कमीशन और फ़ीस ही नहीं, बल्कि ऑर्डर एक्ज़ीक्यूशन की गति, ट्रेड की गई मात्रा, सरकारी पाबंदियाँ और ऐसी कई अन्य बातें शामिल हैं।

फ़ॉरेक्स ब्रोकर के साथ और उसके बिना ट्रेडिंग

यह चार्ट देखें, जिसमें हमने ऑनलाइन फ़ॉरेक्स ब्रोकर के साथ या उसके बिना ट्रेडिंग करने का फ़ैसला लेते समय ध्यान रखने लायक सभी अहम बातें बताई हैं:

None With a Forex Broker Without a Forex Broker
Min deposit 1$ per lot or lower $1000 per lot or higher
Execution Less than a second Up to 1 business day
Day Trading Possible Impossible
Leverage Available Not available
Assets Forex & Derivatives Real Currency
Amount of risk Low Risk High Risk

फ़ॉरेक्स ब्रोकर के साथ ट्रेड करने की वजहें

सबसे पहले, एक भरोसेमंद फ़ॉरेक्स ब्रोकर आपकी लागत कम रखने में मदद करेगा। आपको बस ऐसी वेबसाइट चुननी है, जहाँ ट्रेडिंग की बेहतरीन शर्तें हों (बेहद कम स्प्रेड, न्यूनतम या शून्य फ़ीस, खास बोनस और बहुत कुछ)। आम तौर पर, ब्रोकर के पास पूँजी का बड़ा प्रवाह होता है, जिससे वे इंडस्ट्री की सबसे अच्छी दरें दे पाते हैं।

इसके विपरीत, ब्रोकर के बिना ट्रेडिंग मुख्य रूप से अलग-अलग लेन-देन और ऑपरेशन्स पर निर्भर करती है, जिन्हें एक ओर बैंक और दूसरी ओर ट्रेडर संभालते हैं। वहीं, ब्रोकर को लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स, समाचार, ज़्यादा मात्रा में ट्रेड करने वाले ट्रेडर्स और जानकारी के अन्य स्रोतों तक सीधी पहुँच होती है। ये स्रोत खास बाज़ार स्थितियों की जानकारी देते हैं, जो ट्रेडिंग सिग्नल बनाने के लिए ज़रूरी होती हैं।

सबसे अच्छा फ़ॉरेक्स ब्रोकर कैसे चुनें?

यह काम चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो फ़ॉरेक्स बाज़ार में नए हैं। हर ब्रोकर अलग-अलग सुविधाएँ देता है, जो एक-दूसरे से भिन्न हो सकती हैं। साथ ही, कुछ बुनियादी सुविधाएँ भी हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए।

सबसे पहले, ब्रोकर की प्रतिष्ठा बेदाग़ होनी चाहिए और उसके पास लाइसेंस होना चाहिए। इससे ट्रेडिंग सुरक्षित और कानूनी रहती है। दूसरे, वेबसाइट पर एडवांस्ड ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध होने चाहिए, जिनमें सभी ज़रूरी टूल पहले से मौजूद हों।

ट्रेडिंग की शर्तों और खरीदने-बेचने के लिए उपलब्ध इंस्ट्रूमेंट्स पर हमेशा नज़र रखें। प्रमोशन और बोनस के मौकों को देखना न भूलें, जिनसे आपके बैलेंस में मुफ़्त कैश जुड़ सकता है और आप बिना किसी जोखिम के ट्रेड कर सकते हैं।

इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।