लॉग आउट
Are you sure you want to exist?

MT4 कॉपी ट्रेडिंग रणनीति का परिचय

क्या आप कम या बिना ट्रेडिंग कौशल के वित्तीय बाज़ार में कदम रखने का तेज़ और आसान तरीका ढूँढ़ रहे हैं? तो, कॉपी ट्रेडिंग आपके लिए सही हो सकती है। अनुभवी ट्रेडर्स की विशेषज्ञता और जानकारी का फ़ायदा उठाने का यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।

आपको बस वही करना है और उनकी हर कार्रवाई कॉपी करनी है। इससे आपको दूसरों के ट्रेडिंग अनुभव या कारगर रणनीतियों का इस्तेमाल करके पैसे कमाने का शानदार मौका मिलता है। इतना ही नहीं, यह सब वित्तीय बाज़ारों के काम करने और उनमें होने वाले उतार-चढ़ाव को समझे बिना भी संभव है।

None

क्या कॉपी ट्रेडिंग वाकई इतनी आसान है? आइए, जानें।

MT4 पर कॉपी ट्रेडिंग क्या है?

सबसे पहले, हमें समझना होगा कि इस शब्द का क्या मतलब है। सोशल ट्रेडिंग के नाम से भी जानी जाने वाली कॉपी ट्रेडिंग में, अधिक अनुभव और बेहतर वित्तीय कौशल वाले दूसरे लोगों के ट्रेड कॉपी किए जाते हैं। आप कितना निवेश करना चाहते हैं या कितने ट्रेड कॉपी करना चाहते हैं, यह आप तय करते हैं। MT4 प्लेटफ़ॉर्म पर आप ट्रेडिंग गतिविधियों को अपने नियंत्रण में रख सकते हैं या हर ट्रेड को रियल टाइम में अपने-आप फ़ॉलो कर सकते हैं।

इसका मुख्य फ़ायदा यह है कि आपको ट्रेड में कोई दखल देने की ज़रूरत नहीं होती। आपने जिस मास्टर को कॉपी करने के लिए चुना है, उसके जैसे ही रिटर्न के साथ आपको भी उतनी ही कमाई होती है।

MT4 में कॉपी ट्रेड कैसे करें

MetaTrader 4 में ट्रेड कॉपी करना और भी आसान है। इसमें एक ऑटोमेटेड फ़ंक्शन है, जिससे दूसरे ट्रेडर्स को फ़ॉलो करते हुए उनके ट्रेड रियल टाइम में कॉपी किए जा सकते हैं। आम तौर पर, सबसे सफल और अमीर ट्रेडर्स अपने नतीजे सार्वजनिक रूप से दिखाते हैं और उन पर ज़ोर देते हैं। इससे कम अनुभव या कौशल वाले नए ट्रेडर्स को सिग्नल मिलते हैं।

MT4 में 3,000 से ज़्यादा पेड और मुफ़्त सिग्नल उपलब्ध हैं, जिन्हें अलग Signal टैब में देखा जा सकता है। इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बाँटा गया है और संबंधित ट्रेडर की सफलता या रेटिंग के आधार पर क्रम में रखा गया है। MTrading ने अपनी कॉपी ट्रेडिंग सुविधा को और आगे बढ़ाते हुए एक कस्टम Master Rating Dashboard बनाया है। इसमें फ़िल्टर इस्तेमाल किए जा सकते हैं और ट्रेडर्स की विस्तृत प्रोफ़ाइल देखी जा सकती है, जिसमें उनका अनुभव, सफल ट्रेड और अन्य अहम जानकारी शामिल है।

आपको बस ऐसा एक ट्रेडर चुनना है जिसकी ट्रेडिंग शैली या रणनीति आपके अनुरूप हो और उसके ट्रेड कॉपी करने हैं। इस तरह, यह शुरुआती ट्रेडर्स और उन लोगों के लिए एक बेहतरीन टूल है जिनके पास वित्तीय बाज़ारों, ट्रेडिंग की बुनियादी बातों, टेक्निकल एनालिसिस और अन्य अहम पहलुओं को समझने के लिए ज़्यादा समय नहीं है।

इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

कॉपी ट्रेडिंग का संक्षिप्त इतिहास

कॉपी ट्रेडिंग का कॉन्सेप्ट अभी नया है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। कुछ ट्रेडर ऑटोमेटेड ट्रेडिंग प्रक्रिया में इस्तेमाल किए गए खास एल्गोरिदम को फ़ॉलो करते थे। यह तरीका सफल रहा। ब्रोकरों को इसमें मास्टर ट्रेडर्स और उनकी ट्रेडिंग कॉपी करने के इच्छुक शुरुआती ट्रेडर्स—दोनों के लिए संभावनाएँ और मुनाफ़े का अवसर दिखा।

प्लेटफ़ॉर्म की मदद से यूज़र अपने निजी अकाउंट को मास्टर ट्रेडर्स की प्रोफ़ाइल से जोड़ सकते थे और फ़ॉरेक्स मार्केट में उनके जैसे ही ट्रेड अपने-आप कर सकते थे। इससे आपको अपनी रणनीति बनाने या जमा करने की ज़रूरत नहीं रहती। साथ ही, अब आपको चार्ट पैटर्न या टेक्निकल इंडिकेटर्स को गहराई से समझने की भी ज़रूरत नहीं होती।

इस तरह कॉपी ट्रेडिंग का कॉन्सेप्ट तेज़ी से लोकप्रिय हुआ और इसने फ़ाइनेंशियल मार्केट में क्रांति ला दी।

MT4 कॉपी ट्रेडिंग कैसे काम करती है

जैसा कि पहले बताया गया है, यह एल्गोरिदम पूरी तरह ऑटोमेशन पर निर्भर करता है। किसी सफल ट्रेडर की ट्रेडिंग कॉपी शुरू करने के लिए आपको ये कदम उठाने होंगे:

  1. ब्रोकर चुनें। MTrading कॉपी ट्रेडिंग के शुरुआती प्लेटफ़ॉर्मों में से एक है। यहाँ आपको इस्तेमाल में आसान डैशबोर्ड, उन्नत एल्गोरिदम, अपडेटेड मास्टर रेटिंग डैशबोर्ड और चुनने के लिए कई प्रोफ़ेशनल ट्रेडर मिलेंगे।
  2. ट्रेडर चुनें। आप अपनी ट्रेडिंग शैली या लक्ष्यों के मुताबिक ट्रेडर चुन सकते हैं। डैशबोर्ड पर आपको चुनने के लिए टॉप मास्टर ट्रेडर्स दिखेंगे। उपलब्ध ट्रेडर्स को देखने और अपने लिए सबसे उपयुक्त ट्रेडर चुनने के लिए आप अलग-अलग फ़िल्टर लगा सकते हैं।
  3. ट्रेडिंग की कुल राशि तय करें। जैसा कि पहले बताया गया है, हर ट्रेड कॉपी करना ज़रूरी नहीं है। आप अपनी ट्रेडिंग पर नियंत्रण रख सकते हैं और सिर्फ़ चुनिंदा सिग्नल पर कार्रवाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको कुल ट्रेडिंग राशि और फ़ॉलो किए जाने वाले ट्रेड्स की संख्या भी तय करनी होगी।
  4. ट्रेड कॉपी करें। इसके बाद आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। सिस्टम चुने गए ट्रेडर की कार्रवाइयों को अपने-आप दोहराएगा।
  5. निवेश बढ़ाएँ। अगर आपको लगता है कि चुना हुआ ट्रेडर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो आप और फ़ंड जोड़ सकते हैं। दूसरी ओर, एक ही व्यक्ति के नतीजों पर निर्भर रहने के बजाय, आप अपने पोर्टफ़ोलियो में विविधता बढ़ाने के लिए एक साथ कई ट्रेडर्स को फ़ॉलो कर सकते हैं।

MT4 कॉपी ट्रेडिंग के फ़ायदे

कॉपी ट्रेडिंग आजकल तेज़ी से लोकप्रिय क्यों हो रही है, इसकी कुछ अहम वजहें यहाँ दी गई हैं। एक बार फिर, मुख्य लक्ष्य ऐसा फ़ाइनेंशियल एक्सपर्ट ढूँढ़ना है जिसका सफल ट्रेड्स का अच्छा रिकॉर्ड हो। एक और तरीका है कई अनुभवी ट्रेडर्स की ट्रेडिंग कॉपी करके, किसी एक ट्रेडर पर निर्भरता कम करना और विविध पोर्टफ़ोलियो का फ़ायदा लेना। आप चाहे जो चुनें, इसके मुख्य फ़ायदे ये हैं:

आसानी से उपलब्ध

इससे आपको ट्रेडर्स के बड़े डेटाबेस तक आसान और सुरक्षित पहुँच मिलती है। आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक ट्रेडर चुन सकते हैं। इतना ही नहीं, कॉपी ट्रेडिंग के लिए कोई विशेष फ़ीस या शुल्क नहीं है। मास्टर ट्रेडर को हर सफल ट्रेड पर कमीशन मिलता है, जबकि फ़ॉलोअर ब्रोकर की तय सामान्य फ़ीस चुकाता है।

बेहतर जानकारी

किसी प्रोफ़ेशनल को सफल ट्रेड करते हुए देखकर आपको अपनी जानकारी और कौशल बढ़ाने का अच्छा मौका मिलता है। यूज़र ट्रेडर्स को रियल टाइम में देख सकते हैं और उनसे खास तकनीकें व ट्रेडिंग टिप्स भी सीख सकते हैं।

खाली समय

आप दिन भर ट्रेड कॉपी कर सकते हैं या अपने खाली समय में चुनी हुई अवधि के दौरान मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं। सिस्टम अपने-आप आपके लिए पैसे कमाएगा, जबकि आप अपने शौक, परिवार और काम जैसी पसंदीदा चीज़ों पर ध्यान दे सकते हैं।

इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।